INTRODUCTION

शासकीय इन्दरू केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर की स्थापना 25/07/1989 को हुई थी | उत्तर बस्तर कांकेर जिले का यह एकमात्र कन्या महाविद्यालय है | पूर्व में इस महाविद्यालय का स्वयं का भवन नही होने के कारण इसका संचालन माहुरबंदपारा स्थित शासकीय भवन में कराया जाता था | वर्तमान में इस महाविद्यालय का स्वयं का भवन अलबेलापारा कांकेर में बनने के पश्चात 2018 से स्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है |

इस महाविद्यालय में 500 से ज्यादा छात्राए पढ़ती है | इस समय यहाँ बी.ए. (1989 से) के अलावा बी.एस.सी. (2015-16 से), और एम.ए. हिंदी साहित्य (2004 से) एम.ए. समाजशास्त्र (2004 से) एम.ए. अंग्रेजी साहित्य (2016 से) की कक्षायें भी संचालित हो रही है |

स्नातक स्तर पर विद्यार्थी बी.ए. में अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य में से किन्ही तीन विषयों का चयन करते हुए तथा बी.एस.सी. में प्राणी शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र में अध्ययन कर सकते है | इस महाविद्यालय की छात्राओं ने पढाई के साथ – साथ खेलकूद एवं अन्य विधाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है | यहाँ की छात्राए राष्ट्रीय स्वयंसेवक, यूथ रेडक्रॉस और खेलकूद प्रतियोगिताओ जैसे गतिविधियों में विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय एवं विश्वविद्यालय स्तरीय और राज्य स्तरीय में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है | साथ ही बस्तर विश्वविद्यालय का परचम लहराकर का महाविद्यालय का नाम रौशन किया है |